संख्या पद्धति – Number System
संख्या पद्धति (Number System ) प्राकृतिक संख्याएं– (Natural Number) जिन संख्याओं का प्रयोग हम वस्तुओं के गिनने के लिए करते हैं,उन संख्याओ को “प्राकृतिक संख्याएं” कहते हैं। इसे “N” प्रदर्शित करते हैं जैसे – 1,2,3,4,5 …….………. सभी संख्याएं धनात्मक होती है सबसे छोटी प्राकृतिक संख्या एक होती है। —————————————– ———————————————————- पूर्ण संख्याएं – (Whole Number) जब हम प्राकृतिक संख्याओं में शून्य “0” को सम्मिलित करलेते हैं तब वह समूह पूर्ण संख्या कहलाता है। जैसे – 0, 1,2,3,4,5….. इसे “W” प्रदर्शित करते हैं। सबसे छोटी पूर्ण संख्या शून्य “0” होती है। —————————————– ———————————————————- पूर्णांक – (Integers Number ) सभी पूर्ण संख्याओ के साथ उनके ऋणात्मक मानो का समूह पूर्णांक कहलाता है । इसे “I” प्रदर्शित करते हैं जैसे – …….-6,-5,-4,-3,-2,-1,0,1,2,3,4,5,6,7,……… —————————————– ———————————————————- परिमेय संख्याएं– ( Rational Number)- वह सभी संख्या जिनको p/q के रूप में लिखा जा सकता हो, बशर्ते q≠0 वह सभी संख्याएं परिमेय संख्याएं कहलाती है। जैसे -4, -7, 5/7, 11/3 0/1 आदि । —————————————– ———————————————————- अपरिमेय संख्याएं– ( Irrational Number)- वह सभी संख्या जिनको p/q के रूप में नही लिखा जा सके ,वह सभी संख्याएं अपरिमेय संख्याएं कहलाती है इसे “Q” प्रदर्शित करते हैं जैसे – π , 2, 3आदि । —————————————– ———————————————————- वास्तविक संख्याएं– ( Real Number)- वह सभी संख्या जो या तो परिमेय हो या अपरिमेय हो,वह सभी संख्याएं वास्तविक संख्याएं कहलाती है । जैसे – 0, 0.333, 4, -7, 5/7, 11/3 0/1 π , 2, 3आदि । —————————————– ———————————————————- सम संख्याएं– ( Even Numbers )– वह सभी संख्याएँ जो 2 से पूर्णता विभाजित हो जाए सम संख्या कहलाती है। जैसे 2,4,6,8,10…… Even –Equal —————————————– ———————————————————- विषम संख्याएं– ( Odd Numbers )– वह सभी संख्याएँ जो 2 से पूर्णता विभाजित न हो जाए सम संख्या कहलाती है। जैसे 3,5,7,11,13,17,149,23……. —————————————– ———————————————————- अभाज्य संख्या (Prime Numbers) – …